Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Street Dancer 3D की कमाई में आई भारी गिरावट, जानें कितना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर Street Dancer 3D के कलेक्शन में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को फिल्म ने महज 4.65 करोड़ का बिजनेस किया।

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 45.88 करोड़ हो गया है। इससे पहले रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। स्ट्रीट डांसर ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कमाई के ये आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किए हैं। फिल्म को भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि विदेश में फिल्म को 710 स्क्रीन मिले हैं।

फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इससे पहले रेमो ABCD और ABCD2 फिल्म बना चुके हैं। ABCD2 में भी वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म जबरदस्त कलेक्शन के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

फिल्म की कहानी लंदन में बसे पंजाबी फैमिली के एक डांसर सहज (वरुण धवन) और पाकिस्तानी फैमिली की डांसर इनायत (श्रद्धा कपूर) की। दोनों अलग मजहब, अलग देश के होने के अलावा दो अलग लोकल डांसिंग ग्रुप (स्ट्रीट डांसर और रूल ब्रेकर्स) के होने के कारण एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। फिर आता है डांसिंग चैंपियन मुकाबला ‘ग्राउंड जीरो’, जिसे दोनों टीम पाना चाहती हैं। यहीं से फिल्म में ट्विस्ट आने शुरू होते हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending