मनोरंजन
वरुण-नताशा की शादी में बच्चन परिवार को नहीं मिला न्यौता!
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 24 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। आज यानी शनिवार को दोनों की संगीत सेरेमनी है। वेडिंग वेन्यू अलीबाग में नताशा और वरुण का परिवार पहुंच गया है।
दोनों की शादी को लेकर फैंस खासे उत्साहित नजर है। हर किसी की नजर शादी में शिरकत करने वाले गेस्ट की लिस्ट पर है। जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से डेविड धवन ने कम मेहमानों को न्यौता दिया है। बताया जा रहा है कि वरुण और नताशा की शादी में कुल 50 लोग ही शामिल होंगे, जिनमें परिवार, करीबी, दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स के नाम शामिल हैं।
हालांकि, वरुण धवन और नताशा की शादी में आने वाले गेस्ट्स की लिस्ट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में खबरें आई थीं कि वरुण धवन की शादी में सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर के शामिल होने की खबरें सामने आई थीं और हाल ही में सिद्धार्थ को वरुण-नताशा के वेडिंग वेन्यू के बाहर स्पॉट भी किया गया है। अब हाल ही में यह खबर भी सामने आई है कि इस लिस्ट से बच्चन परिवार, कपूर फैमिली और गोविंदा के नाम बाहर हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन