Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई पति पत्नी और वो, शुक्रवार को इतने करोड़ का रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म ने पहले सप्ताह में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म ने 8वें दिन यानी दूसरे शक्रुवार को 3.05 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 59 करोड़ हो गई है।

ट्रेड पंडितों के मुताबिक शनिवार और रविवार को एक बार फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि दबंग 3 के रिलीज तक यह फिल्म 100 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है।

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है। इस फिल्म में संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending