Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

छपाक का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने शनिवार को 1 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 31 करोड़ हो गया है।

फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा है लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।  लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कहानी को कमजोर बता रहे हैं।

दीपिका पादुकोण जैसी स्टार के लिए यह कलेक्शन काफी कम है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्मों में से किसी ने भी इतना कम कलेक्शन नहीं किया था।

माना जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दीपिका के जाने से  भी फिल्म को खासा नुकसान हुआ है। बता दें कि जेएनयू में जाने के बाद बॉयकॉट छपाक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था।

वहीं अजय देवगन की बड़े बजट की फिल्म तानाजी से क्लैश की वजह से भी फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा है। अब देखना यह होगा कि 35 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत निकाल पाती है या फिर प्रोड्यूसर के तौर पर दीपिका की पारी फ्लॉप फिल्म के शुरू होती है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending