Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को पसंद आई कमांडो 3, पहले दिन इतना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के दिन 4.74 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किया है। देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

कमांडो 3 का मुकाबला उसके साथ रिलीज हुई फिल्म होटल मुंबई से है। यह फिल्म मुंबई में हुए 26/11 को हुए आंतकी हमले की कहानी है।

फिल्म में हॉलीवुड एक्टर देव पटेल और अनुपम खेम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई होटल को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत मिली है। फिल्म पहले दिन केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending