Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड विधानसभा चुनावः 13 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 27.41 फीसदी वोटिंग

Published

on

Loading

रांची। झारखंड में आज यानी शनिवार को पहले चरण के 13 सीटों पर मतदान जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे तक कुल 27.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

नक्सली हमले की आशंका को दरकिनार करते हुए लातेहार विधानसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 13.23 प्रतिशत मतदान हो चुके थे। यहां कुछ दिन पहले नक्सलियों ने चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

बता दें कि पहले चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।

इस चरण में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, मनिका, पांकी और डाल्टनगंज हैं। सभी सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपराह्न् तीन बजे तक मतदान होंगे।

पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 37,83,055 मतदाता प्रथम चरण में मतदान के पात्र हैं।

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भानु प्रताप शाही शामिल हैं।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending