Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजयदशमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी व दशहरा के पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी उल्लास व विजय का पर्व है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक यह पर्व हमें बुराइयों के परित्याग की भी प्रेरणा देता है।

यह पर्व हमें यह भी सीख देता है कि सत्य और शौर्य के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार त्रिवेद्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत खराब की सूचना मिलने के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और वित्त सचिव अमित सिंह नेगी भी मौजूद थे।

 

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending