Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा जजमेंटल है क्या का जादू, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। कंगना रनौत और राजकुमार स्टारर ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

इसी के साथ फिल्म ने 30 करोड़ रुपए कमाने की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ट्विटर पर फिल्म के कुल कमाई के आंकड़े जारी किए हैं।

चौथे दिन कंगना की फिल्म ने 2.60 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद 4 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 24.64 करोड़ हो गया है।आपको बता दें कि जजमेंटल है क्या ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार को 8.02 करोड़, रविवार को 8.62 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा पॉजिटिव वर्थ ऑफ माउथ की बदौलत मिला है जिसकी वजह से वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

जजमेंटल है क्या मिड बजट की फिल्म है। फिल्म का कुल बजट 30 से 35 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। कमाई के लिहाज से कंगना रनौत की मूवी के लिए ये हफ्ता अहम रहेगा।

अगले शुक्रवार सिनेमाघरों में सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफाखाना रिलीज होगी। वहीं सिनेमाघरों में द लॉयन किंग, सुपर 30 और कबीर सिंह भी लगी हुई है।

मूवी जजमेंटल है क्या का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी ने किया है। इसमें कंगना रनौत-राजकुमार राव के अलावा जिम्मी शेरगिल और अमायरा दस्तूर ने अहम भूमिका निभाई है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending