Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन रेड्डी के एक्टर का हैरान कर देने वाला बयान, कहा-क्यों देखूं कबीर सिंह

Published

on

Loading

मुंबई। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है। 21 जून को रिलीज हुई कबीर सिंह को दर्शकों का प्यार अभी भी मिल रहा है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने अब तक 255 करोड़ की कमाई कर ली है। शनिवार को फिल्म की कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला।

फिल्म ने शनिवार को लगभग 3.5 करोड़ की कमाई की। इस कलेक्शन के साथ फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इस बीच ओरिजनल फिल्म अर्जुन रेड्डी के एक्टर विजय देवरकोंडा ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। देवकोंडा ने शाहिद की फिल्म कबीर सिंह को देखने से इनकार कर दिया है।

विजय ने कहा, ‘शाहिद ने ये फिल्म की है। उसने कैरेक्टर को बहुत अच्छे से समझा। फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो मुझे उसे दोबारा देखना चाहिए। मुझे कहानी पता है। मैं खुद ये फिल्म कर चुका हूं। मैं दोबारा ये फिल्म क्यों देखूंगा।’

आपको बता दें कि फिल्म रिलीज के समय विजय ने कबीर सिंह की खूब तारीफ की थी। विजय ने फिल्म की एक्ट्रेस कायरा आडवाणी को इसके लिए गिफ्ट भी भेजे थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending