Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी अचानक हुईं गायब, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना इन दिनों सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद स्पंदना अचानक ट्विटर से गायब हो गई हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डी-एक्टिवेट कर दिया है साथ ही अपने सभी ट्वीट डिलीट भी कर दिए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपने ‘बायो’ में कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का परिचय भी हटा लिया था। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस मीडिया प्रभारी का पद छोड़ दिया है।

हालांकि उनके पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। काफी समय से सोशल मीडिया प्रभारी के पद से दिव्या को हटाए जाने की खबरें आ रही थी, जिसे अफवाह बताया गया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिव्या ने इस तरह की खबर देनेवाले सूत्रों को गलत बताया था। वहीं, कांग्रेस की मीडिया विंग की तरफ से भी ऐसी कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending