Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन? मोदी…गूगल ने सुधारी गड़बड़ी

Published

on

Loading

अब अगर आप यह जानना चाहते हैं कौन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री हैं तो इसके लिए आप गूगल सर्च का सहारा लेंगे। तब गूगल पर सर्च करना होगा। इस गूगल सर्च में बुधवार को वीकीपीडिया पर जो पहला पेज खुला उसमें भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची में जवाहरलाल नेहरू का नाम और उनके बारे में पूरा विवरण मिला। मगर, नेहरू की तस्वीर की जगह मोदी की तस्वीर लगी थी।

गूगल की इस गड़बड़ी को लेकर ट्विटर पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर गूगल सर्च पर दिखाने की गड़बड़ी को गूगल ने सुधार लिया है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना ने एक ट्वीट में लिखा, “एट द रेट गूगल एट द रेट गूगल इंडिया आपकी किस कलन विधि से ऐसा हुआ? आपके पास इतना कचरा भरा पड़ा है।”

कई लोगों ने सर्च इंजन को टैग करके लिखा कि आखिर क्या चल रहा है। एक ने लिखा, “मैं जानना चाहता हूं कि क्या जवाहरलाल नेहरू नरेंद्र मोदी की तरह लगते हैं।” गूगल को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने गुरुवार को गड़बड़ी सुधार ली।

इनपुट आईएएनएस 

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending