Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड का यह एक्टर 8 साल से बैठा है घर, फिर भी कमाता है करोड़ों रुपए!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय का तमगा इस समय बेशक कार्तिक आर्यन के पास है। लेकिन कुछ साल पहले यह खिताब एक स्टार किड के पास था। लड़कियां इस स्टार किड के लुक की दीवानी हुआ करती थीं।

हम बात कर रहे हैं प्रेम अगन फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर फरदीन खान की। फरदीन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरदीन का जन्म 8 मार्च 1974 को हुआ था।

 

लगभग 8 साल से फरदीन के पास कोई नहीं आई है। आखिरी बार उन्हें रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ऑल द बेस्ट में देखा गया था। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि काम ने होने की वजह से फरदीन की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। फरदीन आज के टाइम घर बैठे भी करोड़ो रुपए कमा रहे हैं।

दरअसल, फरदीन इस वक्त अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे थे। फिरोज खान ने बंगलुरु में सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली थी। वहां उनका एक फार्महाउस है जिसमें घोड़े भी हैं।

फिरोज खान को राजसी स्टाइल में जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने जमीन ली थी। वह चाहते थे कि इस जमीन पर लोगों के रहने के लिए घर बनाएं जिसके लिए वो एक आवासीय योजना शुरू करना चाहते थे। फिरोज खान तो नहीं रहे लेकिन फरदीन ने अपने पिता की इस विरासत को संभालने का फैसला किया।

पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए फरदीन खान ने इसमें पूरी जान लगा दी। उनकी मेहनत रंग लाई और 5-6 साल पहले उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर बड़ी डील साइन की। फरदीन की शादी उनकी बचपन की दोस्त नताशा माधवानी से हुई है। उनकी एक बेटी डायनी है और बेटा अजारियस है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending