Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिस्तर पर खुश नहीं कर पाया पति, तो पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाला…

Published

on

Loading

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर भारतीय सेना के फौजी ने अपनी पत्नी पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाया है। अहमदनगर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक – फौजी की पत्नी ने की अपने ही पति को मारने कोशिश की।

दरअसल, फौजी छुट्टियों में घर आया हुआ था। तभी उसकी पत्नी ने शारीरिक सुख को पाने के लिए उनके निजी अंगों पर लगाने के लिए लोशन लगाया। जिसे लगाने के बाद फौजी के निजी अंगो मे भयंकर दर्द उठने लगा। जिसके बाद उसने लोकल डॉक्टर से कंसल्ट किया, तो उसे पता चला की वह लोशन ज़हरीले पदार्थो से बना है।

जिसके बाद फौजी ने नज़दीकी थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई, जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मारने की साज़िश रची थी।

पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पवार ने बताया क‍ि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमें शिकायतकर्ता की पत्नी शामिल हैं। पुलिस अभी तक लोशन मे इस्तेमाल किये गए ज़हरीले पदार्थ को ज़ब्त नहीं कर पायी है।

रिपोर्ट – मानसी शुक्ला 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending