Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद दीपिका पादुकोण के तेवर सख्त, ये काम नहीं कर पाएंगे रणवीर सिंह

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी इन दिनों सुर्ख़ियों में है। एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि शादी के बाद दीपिका ने उनकी 3 चीजों को बैन कर दिया है।

रणवीर ने खुलासा किया, ”दीपिका ने मुझे देर रात तक घर से बाहर रहने से बैन कर दिया है। बशर्ते काफी लेट ना हो गया हो। बिना खाना खाए घर से जाना और कॉल मिस करने से बिल्कुल मना किया है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल 28 दिसंबर को रणवीर सिंह की सिम्बा रिलीज हुई। जो कि अभी तक जबरदस्त कमाई कर रही है। उनकी अगली फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें पहली बार रणवीर आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

बता दें, रणवीर-दीपिका पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर 2018 को शादी की थी।

रिपोर्ट – सृष्टि सक्सेना

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending