Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख खान के सिर से छिन गया बादशाह का ताज, ये एक्टर बना नया किंग!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर फिल्म एक्टर शाहरुख खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। किसी समय हिट फिल्म को गारंटी बन चुके शाहरुख 2018 में एक फिल्म के लिए तरसते नजर आए।

इस साल शाहरुख की दो फिल्में रिलीज हुई। पहली फिल्म जब हैरी मेट सेजल से लोगों को काफी उम्मीदें थी क्योकिं पहली बार रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले इम्तियाज अली और शाहरुख एक साथ पर्दे पर आ रहे थे।

लेकिन कमजोर कहानी की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिल्म का हाल इतना बुरा रहा कि बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म 70 करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी।

इस फिल्म से उभरने के बाद दूसरी फिल्म जीरो से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं लेकिन आनंद एल राय भी शाहरुख की फिल्म को हिट न करा सके।

200 करोड़ जैसे बड़े बजट और बड़े नाम के बावजूद बादशाह खान की यह फिल्म 100 करोड़ कमाने के लिए भी संघर्ष कर रही है। उनकी यह फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनकी बादशाहत खत्म होती नजर आ रही है।

किंग का ताज अपने नाम करने के लिए कई एक्टर्स दौड़ में शामिल थे। एक ओर जहां रणबीर कपूर संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे वहीं अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने वाले शाहिद कपूर भी पीछे नहीं थे।

लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह ने ताज अपने नाम किया। हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्योंकि  बॉक्स ऑफिस पर रणवीर और शाहरुख की दो बार टक्कर हो चुकी है जिसमें दोनों बार रणवीर को ही जीत हासिल हुई है।

पहली बार यह टक्कर बाजीराव मस्तानी और दिलवाले के टाइम देखी गई जिसमें रणवीर पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए शाहरुख को हराया वहीं दूसरी बार भी शाहरुख की फिल्म जीरो सिंबा से पिछड़ती नजर आ रही है। सिंबा की तीन दिन की कमाई के बाद यह तय हो जाएगा कि बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन होगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending