Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन ही सुपरहिट हुई रणवीर सिंह की सिंबा, कमाई के मामले में शाहरुख खान को पछाड़ा!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में सिर्फ 6 साल पहले कदम रखे रणवीर सिंह को अब इंडस्ट्री के सुपरस्टार का तमगा हासिल हो गया है। रणवीर जिस भी फिल्म में काम करते हैं उसके हिट होने की उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं।

करियर के लिहाज से रणवीर सिंह के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। जहां एक ओर उन्होंने साल के शुरूआत में पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी वहीं साल के आखिर में वह एक और सुपरहिट फिल्म देने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।

हम बात कर रहे हैं उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंबा की। इस शुक्रवार रिलीज हुई उनकी फिल्म सिंबा दर्शकों को काफी पंसद आ रही है। पहले ही दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 20 करोड़ रुपए बटोरे वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

फिल्म ने शनिवार को कुल 23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 43 करोड़ हो गया है। दो दिन की कमाई के बाद रणवीर ने शाहरुख खान की जीरो को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि जीरो बड़ी बजट और बड़े नाम के बावजूद दर्शकों पर जादू नहीं चला सकी। किंग खान की यह फिल्म अभी 100 करोड़ कमाने के लिए तरस रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending