Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्टर ने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखकर मचा दी थी खलबली, पहले करता था वेटर का काम!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्रिटीज की मोटिवेशनल स्टोर आपने सुनी होगी कि कैसे वह कितने संघर्षों के बाद शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचे लेकिन आज हम जिस एक्टर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनकी कहानी बाकि लोगों से काफी अलग है।

हम एक ऐसे एक्टर की बात कर रहे हैं जिन्होंने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा और डेब्यू के साथ ही पूरी इंडस्ट्री में छा गए। हम बात कर रहे हैं मुन्नाभाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स, जॉली एलएलबी और संजू जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाले बोमन ईरानी की। बमन का जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई में हुआ था।

कम ही लोगों को पता है कि बोमन को फोटोग्राफी का बेहद शौक है। जब वो 12वीं में पढ़ते थे तो स्कूल में होने वाले क्रिकेट मैचों की फोटो खींचते थे। इसके लिए उन्हें थोड़े पैसे भी मिलते थे।

बोमन ने पहली बार प्रोफेशनल तौर पर पुणे में बाइक रेस की फोटोग्राफी की। इसके बाद उन्हें मुंबई में हुए बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को कवर करने का मौका मिला। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक काम किया था। वो वेटर और रूम सर्विस स्टाफ में थे।

कुछ मजबूरियों के चलते बोमन को ये नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ ही काम में जुट गए। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम करते रहे। एक दिन उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई। श्यामक ने उन्हें थियेटर में काम करने की सलाह दी।

बोमन को ज्यादातर कॉमेडी भूमिकाएं ही मिलती थीं। बोमन पारसी हैं उनके द्वारा निभाए गए किरदार भी पारसी होते थे। धीरे-धीरे उन्होंने थियेटर की दुनिया में अलग पहचान बना ली। थोड़े बहुत संघर्ष के बाद उन्हें 2001 में  दो अंग्रेजी फिल्में ‘एव्रिबडी सेज आई एम फाइन’ और ‘लेट्स टॉक’ मिलीं।

साल 2003 में बोमन की पहचान फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से बनी। बोमन अभी तक 50 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, दोस्ताना, युवराज, थ्री इडियट्स, तीन पत्ती, हम तुम और घोस्ट, हाउसफुल, हाउसफुल 2 और संजू जैसी फिल्मों में बोमन अलग-अलग रंग में दिखे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending