Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका -निक मुंबई से जोधपुर के लिए हुए रवाना, देखें Exclusive Photos

Published

on

Loading

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास अब जोधपुर के लिए उड़ान भर ली है। हाल ही में दोनों मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। दोनों साथ में बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रियंका-निक की शादी की विभिन्न रस्मों की शुरुआत 29 नवंबर से जोधपुर में होना है। दोनों अपने परिजनों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

गौरतलब है कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने भारतीय हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा भारतीय परिधान में नजर आई।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, प्रियंका और निक ने बुधवार को मुंबई में पूजा की। यह पूजा प्रियंका के घर पर सम्पन्न हुई थी। इस दौरान जहां प्रियंका भी ट्रेडिशनल ड्रेसअप में दिखी। वहीं निक भारतीय पारंपरिक लिबास में नजर आए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

SEE VIDEO : 

View this post on Instagram

The wedding luggage of #priyankachopra and #nickjonas

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending