Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आ गई दीपिका-रणवीर की शादी की PHOTOS, आखिरी वाली है सबसे क्यूट!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में महज कुल ही लोगों ने शिरकत की थी।

शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। दीपवीर की शादी में सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था ताकि वेडिंग की तस्वीरें मीडिया में लीक न हो सके।

लेकिन शादी के 5 दिनों बाद अब दोनों की शादी की फोटो आ गई हैं। शादी की ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगीं।

इन तस्वीरों में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं वहीं रणवीर भी दुल्हे बने काफी डैशिंग लग रहे हैं। आप भी देखिए दोनों की शादी की ये प्यारी तस्वीरें…

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending