Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

जम्मू एवं कश्मीर 21 नवंबर तक शुष्क रहेगा

Published

on

Loading

श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान घटा है। लेह में सर्वाधिक ठंड रही। यहां तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर तक राज्य शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के कार्यालय की निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।

कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुलमर्ग का तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम का 4.1 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में कटरा का 9.0 डिग्री, जम्मू का 8.8 डिग्री, बटोटे का 4.1 डिग्री, बनिहाल 5.4 डिग्री और भद्रवाह का 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending