Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गूगल ने अंतरिक्ष में पहले मानव संदेश पहुंचने की याद में बनाया डूडल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)| सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को अरसीबो संदेश का डूडल बनाया है। साल 1974 में वैज्ञानिकों ने तीन मिनट लंबा इंटरसेलर रेडियो संदेश अरसीबो संदेश भेजा था और 44 साल बाद इसी उपलब्धि के सम्मान में डूडल बनाया गया है।

अरसीबो संदेश 1974 का इंटरस्टेलर रेडियो संदेश है जो मानवता और पृथ्वी के बारे में मूलभूत जानकारी लेता है, जो पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर खुफिया जानकारी को समझने की उम्मीद में 25,000 प्रकाश वर्ष दूर ग्लोबुलर स्टार ‘क्लस्टर एम 13’ को भेजा गया।

यह रेडियो संदेश प्यूटरे रिको के अरसीबो वेधशाला से भेजा गया था।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय के खगोलविद् और खगोल भौतिक विज्ञानी फ्रैंक ड्रेक ने अमेरिकी खगोलविद् कार्ल सागन की मदद से संदेश लिखा था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending