Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर का हमशक्ल निकला शाहिद कपूर का बेटा, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग!

Published

on

Loading

मुंबई। कुछ समय पहले मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया था। शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है। बेटे के जन्म के बाद मीरा और शाहिद तो एक साथ कई बार दिखे लेकिन ज़ैन की झलक किसी को नहीं दिखी।

लेकिन अब उनके बेटे की पहली तस्वीर सामने आ गई है। ज़ैन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल होने लगी।

View this post on Instagram

Hello World ?

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

तस्वीर में जैन बिल्कुल तैमूर की तरह ही दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों को ये तक भ्रम हो गया कि यह तैमूर की फोटो है।

ज़ैन की यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है। उनकी पहली तस्वीर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी भी फैन फॉलोइंग तैमूर जैसी होने वाली है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending