Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करवा चौथ के दिन दुल्हन बनी नजर आईं मलाइका, देखकर अर्जुन दोबारा दे बैठे दिल!

Published

on

मलाइका अरोड़ा

Loading

मुंबई। शनिवार की सुबह से मीडिया में एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं।

शादी की इन खबरों के बीच मलाइका भी दुल्हन बनी नजर आईं जिससे लोगों ने और भी ज्यादा शादी के कयास लगाने शुरु कर दिए।

मलाइका की दुल्हन वाली तस्वीर देखकर अगर आप भी उनकी शादी के बारे में कयास लगा रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल, मलाइका वेडिंग जंक्शन शो में शो स्टॉपर होने की वजह से ब्राइडल लुक में नजर आ रही थीं।

मलाइका इस फैशन शो में ग्रे कलर का लहंगा पहने बला की खूबसूरत लग रही थीं। दुल्हन का यह गेटअप मलाइका को पूरी तरह सूट कर रहा था। इस गेटअप को देखकर हर कोई दीवाना हुआ जा रहा था।

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपनी शादी का एलान कर सकते हैं। अगर बॉलीवुड गॉसिप की माने तो दोनों जल्द ही अपने रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending