Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रीदेवी के कपड़ों में हूबहू मां की तरह दिखीं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीर

Published

on

जाह्नवी कपूर

Loading

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फिल्म ने रिलीज होने के बाद से कुल 72 करोड़ की कमाई कर डाली। फिल्म में ईशान के साथ जाह्नवी के काम को भी काफी सराहा गया था।

जाह्नवी कपूर

फिल्म के हिट हो जाने के बाद जाह्नवी को एक और बड़ी बजट की फिल्म गई है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने दी। करण ने ट्वीट के जरिए बताया कि जाह्नवी जल्द ही रणवीर सिंह के साथ ‘तख्त’ में दिखने वाली हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में जाह्नवी श्रीदेवी के कपड़ो में दिखीं। सफेद रंग के सलवार सूट में जाह्नवी हूबहू मां की तरह दिख रही थीं।

जाह्नवी कपूर

ऐसा पहली बार नहीं है जब जाह्नवी ने अपनी मां के कपड़े पहने हो। इससे पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए पहुंची जाह्नवी अपनी मां की साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending