Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं बेकाबू, खुलेआम कर दिया निक को किस!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी। निक प्रियंका से सगाई के लिए पूरे परिवार के साथ भारत आए थे। सगाई समारोह में केवल करीबी लोगों ने शिरकत की थी। सगाई के बाद शाम में मेहमानो के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें अंबानी सहित तमाम फिल्मी हस्तियों ने भी शिरकत की थी।

प्रियंका चोपड़ा

सगाई के बाद निक अपने देश वापस लौट गए लेकिन प्रियंका उनके बिन एक पल भी न रह सकीं। अपनी शूटिंग पूरी कर प्रियंका निक से मिलने अमेरिका पहुंच गईं।

प्रियंका चोपड़ा

कैलिफोर्निया की सड़क पर साथ में घूमते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। प्रियंका एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार प्रियंका किस की वजह से चर्चा के केंद्र में है।

प्रियंका चोपड़ा

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। प्रियंका इस बार निक को किस करने की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले की आप ज्यादा दिमाग लगाए आपको बता दें कि प्रियंका ने निक को किस इंस्टाग्राम पर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा

हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टास्टोरी पर निक की एक तस्वीर पोस्ट की है। दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर पर प्रियंका ने किस वाला इमोजी भी बनाया है।

प्रियंका चोपड़ा

गौरतलब है कि प्रियंका ने निक से सगाई के लिए बड़े बजट की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से सलमान खान उनसे नाराज चल रहे हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending