मनोरंजन
हॉलीवुड एक्टर्स की कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें देख आ जाएगी ‘राम और श्याम’ की याद!

मुंबई। कुछ सालों पहले सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म जानेमन आई थी। फिल्म में बड़े स्टार तो थे लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। लेकिन इसका एक डायलॉग आज भी जेहन में ताजा है।
फिल्म का डायलॉग था कि ‘दुनिया में 1 शक्ल के सात इंसान’ होते हैं। आज हम आपको 7 इंसानों की तो नहीं पर बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शक्ल हॉलीवुड के सुपरस्टार्स से बहुत हद मिलती है। आईए जानते हैं बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में।
- जॉन अब्राहम और मुबश्शिर
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता हैं जिनकी शक्ल मुबशिर मलिक से मिलती है। मुबश्शिर मलिक एक ब्रिटिश लेखक और बैंकर है। 2016 में उनकी पुस्तक ‘डबल स्टैंडर्ड बीसीसीआई: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
- चार्ली शीन और जीतेंद्र
70 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र की शक्ल चार्ली शीन से काफी मिलती जुलती हैं। चार्ली शीन एक हॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों और मशहूर टीवी शोज में काम किया है।
- देव आनंद और ग्रेगरी पेक
देवानंद को उनकी अलग एक्टिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। देवानंद की शक्ल ‘ग्रेगरी पेक’ से बहुत हद तक मैच करती है।
4. रोजर फेडरर और अरबाज खान
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘दबंग 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अरबाज खान की शक्ल भी बहुत हद तक रोजर फेडरर से मिलती है। दोनों को एक साथ देख कर आप भी कह उठेंगे कि दोनो बचपन में किसी मेले मे बिछड़ हुए भाई हैं।
- अक्षय कुमार और शॉन माइकल्स
बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की शक्ल WWE के जानेमाने लेजेंड्री सुपरस्टार शॉन माइकल से मिलती है।
- ऋतिक रोशन और ब्रैडली कूपर
बॉलीवुड के डैशिंग सुपरहीरो ऋतिक रोशन की शक्ल अमेरिकी अभिनेता ब्रेडली कूपर से मिलती है। आपको बता दें कि ऋतिक को उनके लुक की वजह से ग्रीक गॉड भी कहा जाता है।
मनोरंजन
पापा बने कॉमेडियन कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद इस दंपति के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कपिल ने मंगलवार को ट्विटर पर इस खुशखबरी का ऐलान किया कि अब वह और गिन्नी माता-पिता बन गए हैं।
उन्होंने लिखा, “बेटी का जन्म हुआ है। आपकेआशीर्वाद की जरूरत है। सभी को ढेर सारा प्यार। जय माता दी।” कपिल के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया, जिनमें फिल्म जगत के सितारे, क्रिकेटर्स, राजनेता और गायक सभी शामिल हैं। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, “आपको प्यारी-सी बच्ची के लिए हार्दिक बधाई।”
पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने लिखा, “बधाई हो मेरे पाजी। अब मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया हूं।” अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कपिल के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो। ईश्वर बच्ची को सारी खुशियां दें।” कपिल के सह-कलाकार कीकू शारदा ने कहा, “बधाई हो भाई, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। खुशियों का स्वागत है।”
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी इस खुशखबरी के लिए कपिल को बधाई दी है। कपिल ने अपने करीबी दोस्त गिन्नी चतरथ से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी।
-
नेशनल1 day ago
सीएबी पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस: मोदी
-
प्रादेशिक1 day ago
आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी
-
खेल-कूद1 day ago
आत्मरक्षा के लिए बच्चे और महिलाएं जरूर सीखें कुंग फू: शिशिर
-
नेशनल1 day ago
फांसी देने से पहले कैदी के कान में ये बोलता है जल्लाद..
-
प्रादेशिक10 hours ago
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता में यूपी बना चैंपियन, जीते 83 पदक