Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अभी-अभी: गोपालदास ‘नीरज’ के बाद साहित्य जगत को एक और क्षति, मशहूर साहित्यकार का निधन

Published

on

Loading

पटना। मैथिली साहित्य के जानेमाने साहित्यकार और समालोचक मोहन भारद्वाज का मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। मोहन भारद्वाज के पारिवारिक मित्र और नाटककार डॉ़ अरविंद कुमार अक्कु ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे रांची के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से बीमार थे और एक महीना पूर्व उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 10 दिनों से कोमा में थे। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में उनके पास उनका पूरा परिवार मौजूद था।

मोहन भारद्वाज के पुत्र मधुकर भारद्वाज ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रांची में किया जाएगा। वे फिलहाल अपने पुत्र के साथ रांची में ही रह रहे थे। मोहन भारद्वाज का जन्म मधुबनी के नवानी गांव में नौ फरवरी, 1943 को हुआ था। वे भारत सरकार के एजी ऑफिस, पटना और रांची लेखा विभाग में कार्यरत थे। भारद्वाज के जाने से पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। चेतना समिति के संयुक्त सचिव और साहित्यकार डॉ़ रामानंद झा रमण ने उनके निधन को साहित्य जगत, खासकर मैथिली साहित्य के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनके जैसा आलोचक बहुत दिनों बाद साहित्य जगत को मिला था। उनके साहित्य में योगदान को बिसराया नहीं जा सकता है। भारद्वाज ने करीब दो दर्जन से ज्यादा रचनाएं की, जिसमें पांच खंडों में ‘रामनाथ झा रचनावली’ और ‘टालस्टॉय ऑफ भारत’ का अनुवाद काफी चर्चित रहा।

पद्मश्री उषा किरण खां ने भी भारद्वाज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल साहित्य जगत, बल्कि उन्हें निजी तौर पर बहुत क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि भारद्वाज की पहचान समालोचक की जरूर थी, लेकिन वे बेहद सकारात्मक व्यक्ति थे। उन्हें साहित्यक जगत कभी नहीं भूल पाएगा। भारद्वाज एकल पाठ, कथा गोष्ठी, कवि गोष्ठी आदि में भी शामिल होते रहे है, यही कारण है कि उनके प्रशंसक सभी क्षेत्रों में हैं। लेखक गिरींद्र नाथ झा ने कहा कि मोहन भारद्वाज के निधन से मैथिली साहित्य के आलोचना विधा को गहरी चोट लगी है। उन्होंने अपनी साहित्यिक छवि का विकास एक समालोचक के रूप में बखूबी की।

साहित्य अकादमी में मैथिली सलाहकार समिति में रहे भारद्वाज चेतना समिति में भी सक्रिय रूप से जुड़कर साहित्य जगत की बखूबी सेवा की है। साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रबोध साहित्य सम्मान और चेतना समिति द्वारा ताम्र पत्र से नवाजा गया था। साहित्यकार प्रेम मोहन मिश्र और डॉ रामदेव झा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending