Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जहां से उठाई कलम वही शहर बनेगा साहित्य के ‘नीरज’ की मुखाग्नि का साक्षी

Published

on

Loading

लखनऊ। हिंदी के लोकप्रिय कवि एवं गीतकार गोपाल दास ‘नीरज’ के पार्थिव शरीर को शनिवार को आगरा लाया गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को यहां से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ले जाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से आगरा लाया गया, जहां उन्होंने गुरुवार रात को दम तोड़ दिया था। वह 94 वर्ष के थे।

उनके पार्थिव शरीर को सरस्वती नगर के उनके निवास पर रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग इस दिग्गज को अंतिम विदाई देने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेता उन्हें अंतिम विदाई देने आगरा पहुंचे। नीरज समाजवादी पार्टी के करीबी थे और उनके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से निजी संबंध थे। लोकप्रिय कवि जैसे अरुण जेमिनी, अशोक चक्रधर और सुरेंद्र शर्मा भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आ रहे हैं।

गोपाल दास नीरज पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। उनके परिवार के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा, जहां नुमाइश ग्राउंड में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार शाम लगभग चार बजे होगा।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending