Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्टाइलिश लुक में परिणीति पहुंचीं अंबानी की पार्टी में, ऊप्स मूमेंट से बचाते दिखे सिद्धार्थ

Published

on

Loading

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की इंगेजमेंट में पूरा बॉलीवुड व्यस्त है। अम्बानी फैमिली में हो रहे शादी समारोह में लगभग हर सेलिब्रिटी पार्टी में शिरकत किये थे। यहां एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी आई थी। वह इंगेजमेंट में बेहद स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। हालांकि वह अपने ही स्टाइल की वजह से ऊप्स मूमेंट का शिकार होते होते भी बचीं।

साभार – INTERNET

यहां उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनल निखिल और शांतनू की डिजाइन की इंडो वेस्टर्न साड़ी में दिखाई दीं। वह काले रंग की साड़ी और सफेद एंब्रोएड्री साड़ी में काफी गोर्जियस लग रही थीं। यहां परिणीति अकेले नहीं बल्कि अपने खास दोस्त एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कार में पहुंचीं।

साभार – INTERNET

एक्टर सिद्धार्थ भी एथनिक लुक में दिखे। वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। परिणीति और सिद्धार्थ एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।

साभार – INTERNET

परिणीति को काफी परेशान देख सिद्धार्थ ने उन्हें ऊप्स मूमेंट से बचाते हुए उनके साड़ी के बैंड को सही किया। उन्होंने परिणीति की पार्टी में एंट्री से पहले परेशानी को दूर कर दिया।

साभार – INTERNET

यहां परिणीति और सिद्धार्थ के साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी मीडिया को पोज देते दिखे। बता दें परिणीति बहुत जल्द एक्टर अर्जुन कपूर के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार और नमस्ते इंग्लैंड में नजर आने वाली हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending