Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

नीता अंबानी को हैं काफी महंगे शौक, उनकी एक लिपिस्टिक के दाम से बन जाएंगे दो आलीशान मकान

Published

on

Loading

नीता अंबानी अपने महंगे लाइफस्टाइल और शौक की वजह से हमेशा चर्चों में रहती हैं। साइबर स्पेस में नीता को लेकर कई तरह की गॉसिप आम है। बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स से ज्यादा मीडिया नीता अंबानी और उनके लग्जीरियस खर्चे और उनकी लाइफ में दिलचस्पी रहता है।

साभार – INTERNET

एक वेबसाइट के मुताबिक, नीता अंबानी के पास 40 लाख की साड़ी है। इस साड़ी का नाम है ‘विवाह पातु’। इसको करीब 1 साल में 36 महिला कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था। इतनी महंगी साड़ी की वजह से उनका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज हुआ था। इस साड़ी का वजन करीब 8 किलो है।

साभार – INTERNET

एक रिपोर्ट के अनुसार, वह जिस फोन का यूज़ करती है, उसकी कीमत 312 करोड़ रुपए है, जिसे खास उनके लिए आर्डर करके बनवाया गया था। इसके अलावा नीता अंबानी दुनिया की सबसे मशहूर बैग ब्रांड ‘Birkin’ का यूज़ करती है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपए हैं।

साभार – INTERNET

नीता अंबानी की दिन की शुरुआत सोने की कप में चाय पीने से शुरू होती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी एक कप की कीमत 3 लाख रुपए है। वह कोई साधारण चाय नहीं, बल्कि जापानी कंपनी की क्रॉकरी यूज़ करती हैं। लेकिन इस चाय वाली बात में कितनी सच्चाई है, इसका कोई प्रमाण अब तक नहीं मिला है।

साभार – INTERNET

नीता अंबानी की 44वें बर्थडे पर उनके पति ने उनको एक प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। इस जेट के अंदर केबिन्स, स्काई बार, फैंसी शॉवर्स, म्यूजिक सिस्टम, गेम कान्सोल, सेटेलाइट टीवी और वायरलेस कम्यूनिकेशन जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 390 करोड़ रुपए में खरीदी गई इस जेट को नीता अंबानी विदेशों में भ्रमण करने के लिए व्यवहार करती है।

साभार – INTERNET

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी लिपस्टिक की कीमत को लेकर तहलका मचा हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी सिर्फ एक लिपस्टिक का कीमत 39 लाख से भी ज्यादा है। इस प्राइस में एक आम आदमी आराम से 2 बंगले खरीद सकता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending