Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन ने अदा की ये खास रस्म, कन्यादान से पहले भावुक हुए मुकेश अंबानी

Published

on

Loading

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद पीरामल से शादी की हैं। ईशा ने शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना। इस लहंगे पर गोल्डन कलर से कारीगरी की गई है। वहीं आनंद के लुक की बात करें तो वे भी दूल्हे के गेटअप में हैंडसम लग रहे थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इसके अलावा ईशा और आनंद के जयमाल का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सीता-राम के गाने पर दोनों एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमिताभ बच्चन एक चिट्ठी पढ़ रहे हैं। वीडियो में बच्चन कह रहे हैं, “जब पिता बेटी का कन्यादान करता है तो यह बेहद भावुक क्षण होता है क्योंकि वह अपनी भावनात्मक संपत्ति सौंप रहा होता है।”

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस शादी में तमाम सेलिब्रिटी और राजनेता शामिल हुए। बच्चन परिवार, रेखा, आमिर खान, किरण राव, दीपिका-रणवीर, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान के अलावा कई दिग्गज राजनेता भी शादी का हिस्सा बने। हिलेरी क्लिंटन भी ईशा की शादी में मेहमान बनीं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending