Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख की बेटी ने चुन लिया विदेशी ब्वॉयफ्रेंड? गले लगाते फोटो हुई वायरल!

Published

on

शाहरुख

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सुहाना की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शाहरुख

फोटो में सुहाना को किसी लड़के को गले लगाते साफतौर पर देखा जा सकता है। ये फोटो सुहाना के फैन पेज पर पोस्ट की गई है, जो किसी पार्टी की है।

शाहरुख

फैन पेज पर पोस्ट हुई ये ब्लैक और व्हाइट फोटो 18 जून की है। इस फोटो पर कैप्शन लिखा है, ‘Eid Mubarak To everyone ❣️❤️ #tb Suhana with a friend in party???#SuhanaKhan’.सुहाना के फैन इस लड़के को उनका कॉलेज फ्रेंड बता रहे हैं।

शाहरुख

वैसे सुहाना की ये फोटो थोड़ी अलग है क्योंकि आमतौर पर वो अपनी गर्लगैंग के साथ ही दिखती हैं। मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई कर चुकीं सुहाना फिलहाल लंदन के Ardingly कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं हैं। और ये फोटो वही की है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending