Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

काजोल की फिल्में 1 मिनट भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं उनकी बेटी, वजह हैरान करने वाली है

Published

on

काजोल

Loading

मुंबई। अगर बात बॉलीवुड की रियल लाइफ जोड़ी की करें तो जेहन में सबसे पहले काजोल और अजय देवगन का नाम आता है। जहां अजय को एक्शन हीरो के रुप में जाना जाता हैं वहीं काजोल को एक चुलबुली और खुशमिजाज एक्ट्रेस कहा जाता है। काजोल और अजय देवगन, बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन अजय और काजोल से अलग उनकी बेटी न्यासा बॉलीवुड के चकाचौंध से कोसों दूर हैं।

काजोल

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म इन्क्रेडिबल्स 2 में काजोल ने हेलेन पार उर्फ इलास्टीगर्ल के किरदार के लिए आवाज दी थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने जमाने की स्टार एक्ट्रेस रहीं काजोल की बेटी न्यासा उनकी फिल्में देखना पसंद नहीं करती हैं।

काजोल

जी हां, आपने सही सुना न्यासा को अपनी मां काजोल की फिल्में देखना पसंद नहीं आती। इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है। न्यासा का मानना है कि उनकी मां हमेशा रोने धोने वाली फिल्में करती हैं इस वजह से वह उनकी फिल्में नहीं देखती।

बता दें कि फिलहाल न्यासा सिंगापुर के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत में अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल काफी सख्त हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन और काजोल ने शादी से पहले कई फिल्मों में साथ में काम किया है। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending