Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश : जानिए क्यों पुलिस भर्ती परीक्षा में आई लड़कियों की हुई प्रेग्नेंसी टेस्ट और फिर हो गयी जेल

Published

on

Loading

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल भर्ती में आई लड़कियों ने यह आरोप लगाया है कि भर्ती के दौरान उनकी प्रेगनेंसी टेस्ट कराई गई है। यही नहीं आरक्षक भर्ती में छूट की मांग को लेकर धरना देने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया।

लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रेगनेंसी टेस्ट ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल प्रहरियों ने उनके चेंजिंग रूम में ताक-झांक भी की। इस पूरे मामले को लेकर शिवराज सिंह चौहान की सरकार को अच्छी खासी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

इधर कांग्रेस ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भांजियों का अपमान हुआ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले आज सुबह महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष संतोष कसाना के नेतृत्व में लड़कियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।

बता दें कि पुलिस आरक्षक भर्ती में 3 सेंटीमीटर की छूट की मांग को लेकर ये छात्राएं 2 दिन से धरना दे रही थीं। फिर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending