Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ईद की नमाज पढ़ने से पहले जान लें ये जरुरी बातें, वर्ना…

Published

on

ईद

Loading

रमजान के पाक महीने के बाद ईद की नमाज पढ़ी जाती है। लेकिन ईद की नमाज पढ़ने से पहले ये जरुरी है कि इससे जुड़े तमाम सुन्नतें जान लिए जाए वरना आपकी नमाज पूरी नहीं मानी जाएगी। आईए जानते हैं क्या हैं वो सुन्नतें

ईद

  1. चांद रात वाले दिन इबादत का एहतमाम करना

चांद निकले के बाद यह कंफर्म हो जाता है कि अगली सुबह ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। ऐसे में मुस्लमानों को चांद रात में ही नमाज से जुड़ी सारी तैयारियां कर लेनी चाहिए।

ईद

  1. ईद की नमाज के लिए स्नान करना

आमतौर यह माना जाता है कि नमाज पढ़ने के लिए केवल पाक साफ रहना जरुरी होता है। इसके लिए नहाना जरुरी नहीं होता। लेकिन ईद की नमाज से पहले नहाना फर्ज बताया गया है।

  1. ईद की नमाज से पहले कोई नफिल नमाज न पढ़ना
  2. ईदगाह जल्दी जाना
  3. नमाज से पहले सदका-ए-फितरा अदा करना
  4. ईद की नमाज के लिए जाते हुए तकबीरी तशरीख आहिस्ता आवाज से पढ़ते हुए जाना
  5. ईद की नमाज के लिए एक रास्ते से जाना और दूसरे रास्ते से वापस आना

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending