Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जाह्नवी की बहन खुशी के मोबाइल में दिखी हैरान कर देने वाली चीज, देखकर दोस्त भी रह गए हैरान

Published

on

Loading

मुंबई। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री में किसी स्टार से कम नहीं। दोनों बहने जो भी करती है वह मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन जाता है। आपको बता दें कि जाह्नवी जल्द ही फिल्म ‘धड़क’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं वहीं खुशी अभी फिलहाल बॉलीवुड में कदम रखने के मूड में नहीं हैं।

हाल ही में खुशी को अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। खुशी दोस्तों के साथ काफी खुश लग रही थीं। खुशी ने बेबी पिंक फ्लोरी ड्रैस वियर की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

फुटवियर में उन्होंने न्यूड स्ट्रैपी हील्स पहनी थी। सिंपल हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप खुशी के लुक को पूरा कर रहे थे। इसी के साथ उन्होंने क्रीम हैंडबैग कैरी किया था।

लेकिन उनके हाथ में जो फोन था उसका वॉलपेपर चर्चा का विषय बन गया। खुशी के फोन में जो वॉलपेपर लगा था उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, खुशी ने अपने फोन में स्क्रीनसेवर पर मां श्रीदेवी के साथ अपने बचपन की तस्वीर लगाई थी। बचपन की इस फोटो में खुशी मां श्रीदेवी के कंधे पर बैठी नजर आ रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending