Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में ATS के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटीएस हेडक्वॉर्टर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना आज दोपहर एक बजे की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

राजेश साहनी के ड्राइवर ने बताया कि वह आज अपनी पिस्टल कार में ही भूल गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद अपनी पिस्टल मुझसे मंगवाई। जब मैं उन्हें पिस्टल देकर वापस लौटा तो उसके 10 मिनट बाद मुख्यालय से गोली चलने की आवाज़ आई। लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि राजेश वहां औंधे मुंह पड़े हुए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

1992 बैच के पीपीएस सेवा में चुने गए राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक बने थे। वह मूलतः बिहार के पटना के रहने वाले थे। राजेश साहनी ने बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

राजेश साहनी की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उन्होंने कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। वह एटीएस में एएसपी के पद पर तैनात थे। गोमती नगर स्थित हेडक्वॉर्टर में उनका ऑफिस था।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending