Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

हम लाए हैं बिहारियों की नई भाभी ऐश्वर्या का पॉकेट विकिपीडिया एडीशन, तेजप्रताप भी यही पढ़े हैं

Published

on

Loading

पटना। बिहारियों की नई भाभी और तेज प्रताप की दुल्हन ऐश्वर्या राय अब अपने ससुराल आ चुकी हैं। दोनों की शादी संपन्न रस्मों और खाने की लूटपाट से भरपूर रहीं। तेज प्रताप के बारे में आप सब कुछ जानते होंगे। लालू के बेटे हैं, कभी बांसुरी तो कभी अपने भाषणों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन अगर बात करें उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की तो उनके बारे में जानने के लिए जब आप गूगल करते होंगे तो आपको ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई देती होंगी। तो हम आपके लिए ऐश्वर्या राय का पॉकेट विकिपीडिया एडीशन लाए हैं। नज़र डालिए,

तेज प्रताप यादव की शादी आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी से हुई है। चन्द्रिका राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटे और खुद बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। ऐश्वर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रतिष्ठित नॉर्ट बांध स्कूल, पटना से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई यानी ग्रेजुएशन के लिए ऐश्वर्या ने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख़ किया। इसके अलावा उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एमबीए भी पूरा किया है। इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं कि तेजप्रताप की पत्नी शिक्षा और पढ़ाई-लिखाई में उनसे बहुत आगे हैं और उनकी तुलना में कहीं ज्यादा शिक्षित हैं।

फ़िलहाल वो यादव खानदान की नई-नवेली बहू और बिहारियों की भाभी बनकर अपनी ससुराल में हैं। परंपरागत तरीके से सजाई गई डोली में विदा होते वक़्त वो काफी भावुक नज़र आईं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending