Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हिमेश रेशमिया ही नहीं इन मशहूर सिने सेलिब्रिटी ने भी की कई शादियां

Published

on

Loading

‘आशिक बनाया आपने’ और ‘तेरा सुरूर’ जैसी हिट गाने देने वाले हिमेश रेशमिया आपको जरूर याद होंगे। आजकल वो टीवी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। हम आपको एक नई बात बताने जा रहे हैं वो यह है कि गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपनी प्रेमिका अभिनेत्री सोनिया कपूर से शादी कर लिया।

हिमेश रेशमिया यह दूसरी शादी है। इस शादी में उनकी पूर्व पत्नी के बेटे भी उपस्थित होंगे। हिमेश रेशमिया को पिछले वर्ष यहां एक अदालत ने अपनी पत्नी कोमल को तलाक देने की मंजूरी दी थी। वे दोनों दशक तक साथ रहने के बाद जुदा हुए हैं। हिमेश रेशमिया ने कहा कि वे दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं।

आपको हम यह बताने जा रहे हैं कि वो कौन कौन से अभिनेता हैं जिन्होंने दूसरी शादी के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया।

इस कैटेगरी में प​हला नाम आमिर खान का आता है। आप चौंक तो जाएंगे पर हकीकत यह है कि जब आमिर ने अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक की थी उस वक्त वह शादीशुदा थे। फिल्म के एक गाने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा उसके एक सीन में आमिर खान अपनी पहली पत्नी के साथ डांस करते हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम रीना था। जिनसे आमिर के 2 बच्चे भी है। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव से अपनी दूसरी शादी की।

बालीवुड के नवाब अभिनेता सैफ अली खान ने बेताब फिल्म से अपना कैरियर शुरू करने वाली अमृता सिंह से साल 1991 में शादी की थी। अमृता सिंह सैफ खान से उम्र काफी बड़ी थी फिर भी उनकी शादी काफी दिनों चली। सैफ अली खान ने अमृता सिंह से दो बच्चे हैं। एक लड़की सारा जो जल्दी ही एक फिल्म से बालीवुड में अगाज करने वाली है। और एक लड़का। सैफ अली खान ने अमृता सिंह को तलाक दे दिया और इसके बाद सैफ अली खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली। जिनके बेटे का नाम तैमूर है।

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर में मामला कुछ दूसरा ही है। करण ने दो पत्नी को तलाक दिया। करण ग्रोवर की पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई थी। फिर वर्ष 2012 में करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से शादी की थी। साल 2016 में दोनों अलग हो गए और उसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending