Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

धर्मस्थल से पानी का अवैध कनेक्शन हटाने पर औरंगाबाद में भड़की हिंसा, आगजनी और पथराव के बाद लगी धारा 144

Published

on

Loading

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प ने दंगे का रूप ले लिया। इसमें कई दुकानों और वाहनों को आग लगा दी गई, दो लोगों के मरने की भी खबर है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कानून-व्यवस्था बनी रहे इसलिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

बताया जाता है कि गांधीनगर इलाके में एक धार्मिक स्थल पर नल के कई अवैध कनेक्शन थे। इन्हें हटाने जब प्रशासन की टीम पहुंची तो लोगों ने दूसरे समुदाय के धर्मस्थल से भी अवैध कनेक्शन हटाने की मांग की। इसके बाद दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। घटना में 30 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं, लगभग 100 दुकानों को आग से नुकसान हुआ है। हिंसा गांधीनगर, शाहगंज और राजाबाजार इलाके में भी फैल गई।
औरंगाबाद के कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर मिलिंद भाराम्बे ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending