Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शर्मसार रिश्ते: अब घर में भी बहन-बेटी नहीं सुरक्षित, भाईयों ने किया सगी बहन से रेप

Published

on

Loading

चंडीगढ़। रेप की समस्या आज के युग में सबसे बड़ी समस्या के रुप में उभर कर सामने आई है। रेप की घटनाओं से सिर्फ भारत देश ही नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया जूझ रही है। आए दिन अखबारों और टीवी चैनलों में हमे रिश्तों को तार-तार करने वाली खबरे पढ़ने या सुनने को मिलती हैं। अक्सर हम ऐसी घटनाओं के बारे में पता चलता है जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन सच तो सच होता है। कभी कोई कलयुगी बाप अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता है तो कभी कोई भाई। लेकिन एक ऐसी घटना जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा। आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसको जानकर आप चौक जाएंगे।

सरकार द्वारा रेप के दोषियों को फांसी की सजा का कानून बनाने के बाद भी हवस के दरिंदों को जरा सा भी खौफ नहीं है। बहू-बेटियां घर पर भी सुरक्षित नहीं है। ताज़ा घटना सोनीपत के बिधल गांव की है। जहाँ सगे भाईयों पर ही अपनी नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। पीड़िता 12वीं की छात्रा है। उसने अपने दोनों भाईयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके भाईयों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी। जिसको लेकर उन्होंने उसे ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह सोहना में भी सामने आई थी। जहाँ एक 19 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती सोहना से गुरूग्राम जाने के लिए टेम्पों में बैठी थी। जिसके बाद टैम्पों चालक सहित 5 युवकों ने रायसीना गांव की पहाड़ियों में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

एक के बाद एक प्रदेश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक-एक कर के हर उम्र की बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ सुनने में आती हैं। लोग आरोपियों और पीड़ित का मज़हब देख लेते हैं लेकिन किसी का दर्द नहीं समझ पाते।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending