Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोने से लदा दिखा यह भोजपुरी सुपरस्टार, आखों में थे आंसू

Published

on

सुपरस्टार

Loading

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार का तमगा हासिल कर चुके सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव हाल ही में सोने से लदे हुए दिखाई दिए। मौका था खेसारी की भतीजी की शादी का जहां वो भरी भरखम सोने की चेनों पहने दिखाई दिए।

सुपरस्टार

साभार इंटरनेट

भतीजी के विदाई के दौरान खेसारी के आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनको संभाला। आपको बता दें कि खेसारी के बड़े भाई की बेटी की शादी छपरा जिले में हुई है। जिस लड़के से खेसारी की भतीजी की शादी हुई है वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

सुपरस्टार

साभार इंटरनेट

शादी में शामिल होने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री से कई लोग पहुंचे हुए थे। शादी के दौरान खेसारी ने वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन भी किया। उन्होंने वहां मौजूद भीड़ के सामने अपने कई गाने गाएं। वहां मौजूद डांसर्स खेसारी के गानों पर जमकर थिरक रही थीं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending