Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड

Published

on

Loading

अगर आप चाहते हैं कि आप हमेशा युवा और आकर्षक दिखें तो आपको अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना होगा। स्वस्थ त्वचा की पहचान है कि वह लचीली और चमकदार होती है। लेकिन जैसे—जैसे उम्र बढ़ती है हमारी त्वचा बेरंग होती जाती है। असल में हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान चीनी से होता है। इसलिए हमेशा युवा बने रहने का राज है कि आप ज्यादा चीनी से परहेज करें, अगर आपकी त्वचा अपनी रंगत और आकर्षण खो बैठी है तो उसे फिर से युवा बनाने के लिए आपको ये आठ चीजें खानी चाहिए:

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,067 नए मामले, 96.55% रिकवरी रेट

चीनी क्यों लाती है बुढ़ापा?

पहले यह जान लीजिए कि चीनी का बुढ़ापे से क्या संबध है। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक, चीनी या रिफाइंड कार्बोहाड्रेट जैसे चावल, वाइट ब्रेड, पास्ता खाने से हमारे खून में ब्लड शुगर का लेवल काफी ऊंचा हो जाता है। चीनी के अणु हमारे शरीर में, खासकर हमारी त्वचा में मौजूद प्रोटीन कौलेजन के साथ परमानेंट बॉन्ड बना लेते हैं। इसे ग्लाइकेशन कहते हैं। ग्लाइकेशन से हमारी स्किन में एक केमिकल रिएक्शन होती है और हमारी त्वचा सख्त और कम लचीली हो जाती है। इसीसे झुर्रियां पड़ने की शुरूआत होती है। लेकिन अगर आप चाहें तो आपकी त्वचा फिर से पहले जैसी युवा हो सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा चीनी वाली खाना, ड्रिंक्स आदि छोड़कर ये हेल्दी चीजें खानी चाहिए।

1. ताजे फल और सब्जियां

ताजे फल और सब्जियां खाएं, साबुत अनाज का इस्तेमाल करें। इनमें विटामिन ए, सी और ई होते हैं। इससे ब्लड शुगर का लेवल कम होगा और त्वचा में फिर से लचीलापन आएगा। टमाटर खाएं, टमाटर में लाइकोपीन नामका एंजाइम होता है जो एंटी ग्लाइकेशन का काम करता है।

                                             अंगूर, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, शहतूत जैसे फल भी सेहत को युवा रखने में अहम भूमिका निभाते हैं

2. रेशेदार चीजें ज्यादा इस्तेमाल करें

चना, दालें, बीन्स वगैरह में फाइबर अधिक होता है इससे आपका पाचन सही रहेगा, ब्लड शुगर में कमी आएगी और ग्लाइकेशन से हुए नुकसान की भरपाई होगी।

3. दिन में दो कप ग्रीन टी

ग्रीन टी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हर रोज दो कम ग्रीन टी पीने से त्वचा में स्वस्थ कौलेजन का निर्माण होगा।

4. मछली, अंडे, चीज़ खाएं

आपको अपने खाने में कार्नोसाइन नामके एमिनोएसिड की मात्रा बढ़ानी होगी क्योंकि यह ग्लाइकेशन से आपके शरीर को बचाता है। मछली, चीज़, अंडे, अनार, गाजर, खीरा, सोयाबीन और लहसुन में यह काफी अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इनका सेवन युवा रहने में मददगार है।

5. हेल्दी फैट खाएं

सूखे मेवे, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल, चीज़, मलाई वाला दही, नारियल की गिरी या नारियल तेल इन सबसे मिलने वाला फैट हेल्दी होता है। यह हमारी स्किन को फिर से टाइट करता है।

6. धीमी आंच पर पका खाना

हमें खाना धीरे-धीरे पकाना चाहिए इससे भोजन में मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। तेज आंच में खाना पकाने से उसमें ग्लाइकोटॉक्सिन बन जाते हैं। इसीलिए हमें कम आंच पर खाना बनाना चाहिए, अगर खाने को नीबू के रस या सिरके में मैरिनेट करके गर्म करें तो तेज आंच का असर कम होता है और ग्लाइकोटॉक्सिन देर से बनते हैं।

7. खट्टे फल खाएं

डाइट में नीबू, संतरे, मौसमी जैसे फलों को शामिल करें। इसके अलावा अंगूर, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, शहतूत जैसे फल भी सेहत को युवा रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

8. शुद्ध मसालों का प्रयोग

हल्दी, दालचीनी, लौंग, अदरक, लहसुन जैसे मसाले ग्लाइकोटॉक्सिन को नहीं बनने देते साथ ही ये शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी कम करते हैं। इसलिए इनका भी प्रयोग फायदेमंद होता है।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending