Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

24 साल की महिला अपनी बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूदी, फिर हुआ चमत्कार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जाको राखे साइयां,मार सके न कोय। ये कहावत 8 महीने की मासूम बच्ची पर बिलकुल फिट बैठती है। दरअसल, मुंबई के एक लोकल ट्रेन के सामने 24 साल की एक विवाहिता (गायत्री) अपनी 8 माह की बच्ची के साथ कूद गई।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई। घटना मुंबई के राम मंदिर और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच की है।

घटना के बाद गायत्री के पति सुशील ने बताया कि एक माह पहले ही गायत्री उत्तर प्रदेश के भदोही से मुंबई आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था।

हम कुछ दिन बाद ही फ्लाइट से उत्तर प्रदेश लौटने वाले थे, लेकिन समझ नहीं आया कि गायत्री ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया।

वहीं, पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि गायत्री का परिवार में कुछ विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक  वह अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी। लेकिन उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को परिवारवालों को सौंपकर मामले की जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending