लाइफ स्टाइल
आपकी राशि बताएगी कि कैसे किसर हैं आप, पढ़े खबर
नई दिल्ली। ‘किस’ प्यार की एक भाषा है और प्यार की ये भी एक परिभाषा है। किस करने से मतलब सिर्फ हवस से नहीं है बल्कि इससे आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार को आसानी से एक्सप्रेस कर पाते हैं। किस एक सिग्नल है इस बात का कि अब आपका प्यार नेक्स्ट लेवल पर पहुँच गया है। आप सोच रहे होंगे कि आज हम इतना चुम्बन ज्ञान क्यों दे रहें है। दरअसल ज्योतिषी का सर्वे हमारे हाथ लगा है उसी के आधार पर आज हम आपको बताएंगे कि अपनी अपनी राशि के हिसाब से कौन कैसा किसर होता है।
मेष- अपनी हर किस को एंजॉय करना चाहते हैं। किस में बहुत गर्मी और जुनून मिलता है।
वृष- इनकी किस हल्की होती है। इन्हें आप पैशनेट किसर भी कह सकते हैं।
मिथुन- इस राशि के लोग आपको किस करेंगे, थोड़ा खिलखिलाएंगे, फिर किस करेंगें, थोड़ा बात करेंगे, यह उनका सहज व्यवहार होता है।
कर्क- इनकी किस बहुत मासूम लेकिन आपनो दीवाना करने वाली हो सकती है।
सिंह- इनकी किस में बहुत जुनून होता है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देता है। बहुत पैशनेट किसर होते हैं।
कन्या- इस राशि की महिला आपको तभी किस करेगी जब वह आपके लिए दिल से जुड़ाव महसूस कर रही होगी।
तुला- इनकी किस के बाद आप यही सोचेंगे जैसे आपके पार्टनर ने आप पर कोई जादू कर दिया हो।
वृश्चिक- ये लोग किस के मामले में बहुत ही संजीदा होते हैं। इन्हें किस में एक्सपैरिमेंट करना बहुत पसंद है।
धनु- धनु राशि के पार्टनर की किस में एक अलग ही चुम्बकीय शक्ति होती है जो कई दिनों तक आपका पीछा नहीं छोड़ती है।
कुम्भ- इनकी किस अचानक से आती है और किसी आइसक्रीम की तरह आपके मुंह में घुल जाती है।
मकर- मकर राशि के पार्टनर किस के मामले में आत्मविश्वास में लबरेज होती है। इनकी किस बहुत आक्रामक और आनंदायक होती है।
मीन- इस राशि के लोग बहुत इश्कियां होते हैं। इनकी किस बहुत नजाकत से शुरू होती है और बहुत गहरी होती जाती है।
लाइफ स्टाइल
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।
कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल
1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।
2.सोयाबीन
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
3.रागी
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
4.पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।
5.चिया सीड्स
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।
deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,
डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन1 day ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन