Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका बनेगी मेगन मार्कल की सखी, शाही शादी में शामिल होने की तैयारी में

Published

on

Loading

लंदन। बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में प्रियंका का जादू सर चढक़र के बोल रहा है। अब खबर है कि वह ब्रिटेन के प्रिंस हैरी व अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी के मौके पर शाही दुल्हन की सहेली बन सकती हैं।

मेगन मार्केल hot के लिए इमेज परिणाम

हॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस व मेगन 19 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंधेंगे। इनकी शादी विंडसर के सेंट चैपल में होगी। क्वांटिको स्टार प्रियंका व मेगन एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानती है और दोनों ही अच्छी सहेली भी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक साथ फोटो शेयर कर लोगों के दिलों पर राज करती है।

मेगन मार्केल hot के लिए इमेज परिणाम

बता दें कि दोनों पहली बार एक टोरंटो में एक पार्टी के दौरान मिली थीं जिसके बाद इन दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं।

संबंधित इमेज
अभी हाल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला घोषित किया गया है। इससे वह काफी खुश थीं। लंदन के साप्ताहिक अखबार इस्टर्न आई में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है।

priyanka chopra hot stills के लिए इमेज परिणाम

प्रियंका ने इस पर ट्वीट किया, इस पुरस्कार के लिए मुझे अपने मां और पिता को धन्यवाद देना चाहिए। मुझे यह पूरी तरह उनसे ही मिला है और यह आप सभी के प्यार के कारण है, जिसने मुझे पांचवी बार इस सूची में शीर्ष पर रखा। धन्यवाद इस्टर्न आई..आप जानते हैं कि किसी लडक़ी को कैसे खुश किया जा सकता है।”इस सूची में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण तीसरे स्थान पर रही हैं।

priyanka chopra hot stills के लिए इमेज परिणाम

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending