Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शशि कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा, लम्बी बीमारी से जूझ रहे थे

Published

on

Loading

मुम्बई | दिग्गज अभिनेता-निर्माता शशि कपूर का सोमवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 साल के थे। शशि ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5.20 बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. राम नरेन ने आईएएनएस को एक संदेश में यह जानकारी दी।  इसके अलावा शशि के भतीजे और अभिनेता रणधीर कपूर ने आईएएनएस को उनके निधन पुष्टि की।  अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, “मैं मेरे सह-कलाकार रहे शशि के निधन से बेहद दुखी हूं। कपूर खानदान की उस पीढ़ी का अंतिम चिराग बुझ गया। एक युग का अंत हो गया। उनकी फिल्में और बहुमूल्य यादें रह गई हैं।”

शशि 70 व 80 के दशक के शुरुआती सालों में रोमांटिक आईकॉन के रूप में उभरे थे।  फिल्म जगत में फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “शशि अब नहीं रहे। एक युग का अंत हो गया।”शशि फिल्म जगत में कपूर खानदान की नींव रखने वाले दिवंगत अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े राज कपूर और शम्मी कपूर थे। 2012 में शशि के मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।  एंग्लो-इंडियन थियेटर कलाकार जेनिफर किंडेल से शादी करने वाले शशि के तीन बच्चे-कुनाल, करन और संजना कपूर हैं। शशि ने 1961 में यश चोपड़ा की ‘धर्मपुत्र’ के साथ फिल्म जगत में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending