Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

समुंद्र में डूब गईं एक साथ 2000 कारें, हैरान कर देने वाली वजह आई सामने!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पिछले मंगलवार को 2000 से ज्यादा महंगी कारें अटलांटिक महासागर में डूब गए। खबर सुनकर रह गए न हैरान? दरअसल, ब्राजील से इटली जा रहे एक इटैलियन मालवाहक जहाज अटलांटिक महासागर में डूब गया। इस जहाज में 2000 से भी ज्यादा लग्जरी कार थीं। यह कार लोगों को सप्लाई की जानी थी लेकिन दुर्घटनावश पहले ही समुंद्र में डूब गईं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

इन कारों में पोर्शे की भी कारें थीं। आपको बता दें कि पोर्शे कारों की कीमत बहुत ज्यादा होती हैं। हालांकि, जहाज के डूबने से किसी भी क्रू मेंबर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जहाज का नाम ग्रांडे अमेरिका था और इसमें आउडी कंपनी की भी कई कारें लदी हुई थीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बताया जा रहा है कि ये हादसा फ्रांस के तट से 150 माइल दूर अटलांटिक सागर के बीचोंबीच हुआ। जहाज जर्मनी के हम्बर्ग से मोरक्को के कसाब्लांका की तरफ जा रहा था। लेकिन कसाब्लांका के करीब पहुंचने पर इसे जहाज को ब्राजील की तरफ जाने को कहा गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जहाज अपनी तय दिशा में फ्रांस के ब्रेस्ट से दक्षिण पश्चिम दिशा में चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई और जहाज समुद्र में समा गया। अरबों की कीमत की लग्जरी कारों के साथ जहाज सागर की गहराई में समा गया।

जहाज 15,000 फीट समुद्र की गहराई में डूब गया। मालवाहक जहाज में पोर्श और ऑडी समेत कई लग्जरी कारें थी जिन्हें ब्राजील में उनके ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था।

डूबी हुई प्रत्येक पोर्श कार की कीमत 3.88 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पोर्श का 911 GT2 RS मॉडल कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहाज के डूबने से कितना नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य लग्जरी कारों में ऑडी भी शामिल थी।

इस मामले में जर्मन कंपनी पोर्शे ने अपने ग्राहकों को बताया कि उन्हें अपनी कार के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा और कंपनी कुछ ही दिनों में नई मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करने वाली है। कंपनी ने बताया कि जहाज में सभी लेटेस्ट मॉडल की कारें थीं।

कंपनी ने लिखा कि हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि 28,000 टन का मालवाहक जहाज जो आपके कारों को लेकर जा रहा था, 12 मार्च को समुद्र में डूब गया जिसके कारण आपको आपकी कारें समय पर डिलीवर नहीं की जा सकती है। लेकिन खासतौर से आपके लिए हम नई कारें डिजाइन करेंगे और अप्रैल महीने में आपको ये डिलीवर कर दी जाएंगी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending