Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वैज्ञानिकों ने खोल दिया नर्क का दरवाजा, उठ रही हैं बेकाबू आग की लपटें!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिसके आगे विज्ञान भी नत्मस्तक हो जाता है। ऐसी ही एक घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में एक लंबे चौड़े गढ्ढे से भयानक आग की लपटें निकल रही हैं। यह रहस्यमई आग लगभग 47 सालों से इस गढ्ढे से निकल रही है। स्थानीय लोग इसे नर्क का द्वार कहते हैं।

दरअसल, साल 1971 में वैज्ञानिकों का एक दल प्राकृतिक गैस की खोज में तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान पहुंचा और वहां पर एक गड्ढा खोदा गया। गड्ढे के आसपास बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गईं और जमीन के अंदर खुदाई शुरू की गई।

एक दिन अचानक यह हिस्सा भरभरा कर गिर गया जिसकी वजह से यहां 130 फीट चौड़ा और 60 फीट गहरा बड़ा गढ्ढा हो गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने सोचा कि इस गैस को जला दिया जाए तो कुछ दिनों बाद अपने आप ये गैस खत्म हो जाएगी और आग बुझ जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

ये गैस आजतक बिना बुझे जल रही है। स्थानीय सरकार ने इस गड्ढे को भरने की कई बार कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब ये जगह लोगों के बीच काफी फेमस हो चुकी हैं। दूर-दूर से लोग इस नर्क के द्वार को देखने आते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending