Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘2.0’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत को लगी चोट

Published

on

Loading

rajinikanthचेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गए हैं। एक सूत्र के मुताबिक गिरने के कारण उनके एक घुटने में चोट लग गई है।

घटना शनिवार देर रात की है। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, रजनीकांत फिल्म के एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग के दौरान गिर गए और उनके एक घुटने में चोट लग गई। उन्हें चेट्टीनाड अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब आधे घंटे उनका इलाज किया गया। बाद में वह घर लौट आए।

कई सूत्रों ने बताया है कि रजनीकांत अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। रजनीकांत के प्रबंधक रियाज के. अहमद ने उनके ट्विटर पेज पर एक वीडियो जारी की है, जिसमें वह हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते और उसके बाद कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं।

शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 400 करोड़ रुपये के बजट पर बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैकसन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending